
Dimple Kapadia Birth Anniversary
आज का इतिहास (Today History): 8 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया का जन्म 8 जून, 1957 को मुंबई में हुआ था। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना इनके पति थे। इनकी बेटी भी एक अभिनेत्री है। जिनका नाम ट्विंकल खन्ना है और दामाद अक्षय कुमार है। इन्हें राज कपूर द्वारा 16 साल की उम्र में फिल्मों में लिया गया था। उन्होंने उनकी रूमानी फ़िल्म बॉबी (1973) में शीर्षक भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष डिंपल ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की और अभिनय से संन्यास ले लिया। राजेश से अलग होने के बाद, डिम्पल 1984 में दोबारा फिल्मी दुनिया में लौट आईं। उस दौर की उनकी एक फ़िल्म सागर (1985) थी। बॉबी और सागर दोनों ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार डिंपल ने जीता। वह 1980 के दशक में हिन्दी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक थीं।
Today History- इतिहास में 8 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
- 1936 – इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
- 1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
- 1997 – पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
- 2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
- 2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
- 2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
- 2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
- 2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
- 2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
Today History- इतिहास में 8 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1957 – डिंपल कपाड़िया- 80 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक
- 1975 – शिल्पा शेट्टी- 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक
Today History- इतिहास में 8 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2009 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता
- 1968 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App