इतिहास में आज का दिन – 8 जनवरी

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 8 जनवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

8 जनवरी का इतिहास

  • 1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
  • 1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
  • 1800 – आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।
  • 1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।
  • 1995 – समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी अौर राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमय का निधन।
  • 1996 – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
  • 2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
  • 2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया।
  • 2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 2008 – उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।
  • 2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
  • 2009 – कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
  • 2017- इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।

 

8 जनवरी को जन्मी महान शख्सियत

  • 1984 – किम जोंग उन – उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता।
  • 1975 – हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार
  • 1942 – स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी
  • 1938 – नन्दा – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
  • 1929 – सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता
  • 1926 – केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना
  • 1925 – मोहन राकेश, साहित्यकार
  • 1909 – आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार
  • 1908 – नाडिया – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
  • 1890 – रामचन्द्र वर्मा – हिन्दी साहित्यकार।

8 जनवरी को हुए निधन

  • 1984 – पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।
  • 1941 – प्रणवानंदा महाराज – भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।
  • 1884 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें