Today History (7 June): युगल विश्व रैंकिंग में नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी है महेश भूपति, पद्मश्री सम्मान से भी नवाजे गये हैं

Today History: महेश भूपति का जन्म 7 जून, 1974, को बैंगलौर, कर्नाटक में हुआ था। इनका पूरा नाम ‘महेश श्रीनिवास भूपति’ है। भूपति ने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है।

Today History

Mahesh Bhupti Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 7 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, महेश भूपति भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनका पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। भूपति को 1996 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया तथा 26 मार्च, 2001 को लिएंडर पेस के साथ भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।महेश भूपति का जन्म 7 जून, 1974, को बैंगलौर, कर्नाटक में हुआ था। इनका पूरा नाम ‘महेश श्रीनिवास भूपति’ है। भूपति ने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनके पिता जी का नाम सी. जी. के. भूपति है। दाहिने हाथ के इस खिलाड़ी की लम्बाई 6 फुट दो इंच है। उसका निवास मस्कट, ओमान तथा भारत में बैंगलौर है। टेनिस का खेल उनके परिवार के लिए कोई नया नहीं है। महेश के पिता जी टेनिस के खिलाड़ी और डेविस कप टीम के सदस्य रह चके है। भूपति के कोच एनरिको पिपनो हैं। इनको बम्बईया फिल्में देखना बहुत पसन्द है तथा फिल्मों की डी.वी.डी अपने साथ लेकर चलते है। उनकी रैंक युगल खेल में नम्बर 1 है। उसके शौक नेट-सर्फिंग और क्रिकेट खेलना है।

Today History- इतिहास में 7 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
  • 1631 – मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
  • 1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
  • 1989 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
  • 1995 – नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1998 – स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
  • 1999 – श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
  • 2000 – एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
  • 2004 – इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2006 – भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
  • 2007 – अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।

Today History- इतिहास में 7 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1974 – महेश भूपति – भारत के टेनिस खिलाड़ी।
  • 1914 – ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
  • 1909 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

Today History- इतिहास में 6 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2002 – बी डी जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
  • 1954 – एलेन ट्यूरिंग – अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें