
आज का इतिहास (Today History): 6 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता रहे चौधरी देवी लाल जी का 2001 में निधन हो गया था और आज के ही दिन 1593 में आगरा में मुमताज महल का जन्म हुआ था उनका असली नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। इनके पिता अब्दुल हसन असफ़ ख़ान एक फारसी सज्जन थे जो नूरजहां के भाई थे। नूरजहां बाद में सम्राट जहांगीर की बेगम बनीं। 1607 में एक दिन शाहजहां मीना बाजार में घूम रहे थे कि तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक लड़की पर पड़ी जो कुछ सामान बेच रही थी। मुमताज की खूबसूरती शाहजहां के दिलो-दिमाग में इस कदर बस गई कि वो मुमताज का पीछा करने लगे। कुछ समय बाद शाहजहां को पता चला कि जिस लड़की का वो पीछा कर रहे हैं उसका नाम अर्जुमंद बानो बेगम है और वो उनकी मां नूरजहां की रिश्तेदार है।
19 वर्ष की उम्र में अर्जुमंद का निकाह शाहजहां से 10 मई, 1612 को हुआ। अर्जुमंद शाहजहां की तीसरी पत्नी थी पर शीघ्र ही वह उनकी सबसे पसंदीदा पत्नी बन गईं। उनका निधन बुरहानपुर में 17 जून, 1631 को 14वीं संतान, बेटी गौहरारा बेगम को जन्म देते वक्त हुआ। मुमताज ने मरते वक़्त शाहजहां से दो वादे लिए – वो और संतान पैदा नहीं करेंगे और मुमताज के लिए एक ख़ूबसूरत मक़बरा बनवाएंगे। 17 जून 1631 को पहली बार उन्हें बुरहानपुर में दफ़नाया गया, छह माह बाद उन्हें 12 जनवरी 1632 को ताजमहल के अहाते में दफ़नाया गया। फिर 9 साल बाद उन्हें मुख्य गुंबद में 1640 में दफ़नाया गया। पहले दो दफ़्न अमानती दफ़्न कहलाते हैं। मुमताज की लाश का यूनानी के जानकार अल राज़ी की तकनीक से संरक्षण किया गया था। राज़ी की तकनीक मिस्र में ममी बनाने के तीन अहम तरीक़ों में एक से मेल खाती है।
Today History- इतिहास में 6 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहांगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
- 1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा।
- 1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
- 1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
- 1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
- 1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
- 2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
- 2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
- 2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
- 2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
- 2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
- 2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
Today History- इतिहास में 6 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ां की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहां) से हुआ।
- 1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम
- 1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ
- 1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
- 1956 – दिलीप वेंगसरकर- प्रसिद्ध क्रिकेटर
- 1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता
Today History- इतिहास में 6 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
- 2001 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App