Today History (5 June): विश्व पर्यावरण दिवस- अब पर्यावरण सुरक्षा के प्रति हमारे दायित्वों की बारी

Today History: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यूएनईपी द्वारा घोषित विषय पर विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष का विषय ‘जैव विविधता’ है।

Today History

World Environment Day 2020

आज का इतिहास (Today History): 5 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यूएनईपी द्वारा घोषित विषय पर विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष का विषय ‘जैव विविधता’ है। कोविड-19 महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए मंत्रालय इस बार विश्व पर्यावरण दिवस समारोह वर्चुअल तरीके से आयोजित कर रहा है, जिसमें शहरों में वन क्षेत्र पर विशेष जोर देगा। 

Today History- इतिहास में 5 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  • 1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
  • 2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
  • 2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
  • 2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
  • 2008 – अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
  • 2017- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।

Today History- इतिहास में 5 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1961 – रमेश कृष्णन – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • 1946 – प्रेम खंडु थंगुन – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार)
  • 1892 – सिकन्दर हयात ख़ान – स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।
  • 1879 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।

Today History- इतिहास में 5 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1942 – मास्टर मदन – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक
  •  

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें