
आज का इतिहास (Today History): 5 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुंची। साल 2010 में नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए। 25 फरवरी 1974 को जन्मी हिंदी फिल्मों की जानी-मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती दिव्या भारती 90 की दशक की सुपरस्टार थीं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखते ही दिव्या ने महज कुछ सालों में ही शोहरत की एक नई इबारत लिखी थी। फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाल की पत्नी दिव्या की मौत आज के ही दिन (5 अप्रैल 1993) एक बिल्डिंग से नीचे गिरने की वजह से हो गई। उनकी अचानक हुई इस तरह की एक्सीडेंटल मौत पर किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन उनके साथ ही मौत का रहस्य भी दफन हो गया।
Today History- इतिहास में 5 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1975 – सऊदी अरब के राजा फ़ैजल की हत्या।
- 1999 – इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में ‘हेन्ड्रा’ नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
- 2001 – जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
- 2002 – भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
- 2003 – अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
- 2006 – सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
- 2007 – ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
- 2008 – हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन। इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
- 2008 – इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
- 2010 – नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
- 2010 – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
Today History- इतिहास में 5 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1479 – गुरु अमरदास – सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे।
- 1908 – जगजीवन राम- राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा की।
- 1920 – रफ़ीक़ ज़करिया- राजनेता
- 1923 – मो. उस्मान आरिफ़ – उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री थे।
- 1967 – अनु गर्ग- भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता
- 1969 – रवीन्द्र प्रभात – अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी और चर्चित व्यक्ति।
Today History- इतिहास में 5 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1993 – दिव्या भारती- अभिनेत्री
- 1989- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
- 1922 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App