Today History (4 June): अपने अभिनय के दम पर करीब 40 सालों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री हैं नूतन

Today History: चेहरे पर सादगी, आखों में चमक, अभिनय में सम्मोहन, अदाओं की मल्लिका ये सारी खूबियां बीते जमाने की मशहूर अदाकार नूतन (Nutan) की हैं। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर करीब 40 सालों तक राज किया। 

Today History

Actress Nutan Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 4 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  नूतन (Nutan) का जन्म 4 जून, 1936 को अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शोभना समर्थ और निर्देशक कुमार सेन के घर में हुआ था। नूतन को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला। नौ बरस की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नल-दमयंती’ में बाल कलाकार की भूमिका निभाई। पाँच वर्ष बाद मां शोभना ने ‘शोभना पिक्चर्स’ की स्थापना कर हमारी बेटी में अपनी दोनों बेटियों (नूतन और तनूजा) को कैमरे के सामने कर दिया। नूतन की बतौर बाल कलाकार फिल्म तो नहीं चली लेकिन पर्दे पर आए एक चेहरे ने लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित किया। इस फिल्म के तुरंत बाद आई ‘नगीना’ और ‘हम लोग’ नामक फिल्में। दोनों ही फिल्में सफल रहीं और नूतन को बतौर स्टार का दर्जा हासिल हो गया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक अनेकों फिल्मों में नायिका की भूमिकाएं निभाई।

Today History- इतिहास में 4 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
  • 2003 – डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।
  • 2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
  • 2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 2007 – चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
  • 2008 – न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
  • 2011 – नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं। अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
  • 2011 – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी है। डॉक्टर सेन का कहना है कि पश्चिमी देशों को नए विचारों की ज़रूरत है।

Today History- इतिहास में 4 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1948 – अनिल शास्त्री – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
  • 1936 – नूतन – हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री

Today History- इतिहास में 4 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1962 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
  • 2018 – साहित्यकार अभिमन्यु अनत – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें