
आज का इतिहास (Today History): 4 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के दिन सन् 1905 को कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। वर्ष 2010 में माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। हिन्दी जगत् के कवि, लेखक और पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का वर्ष 1889 में जन्म और हिंदी फिल्मों की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था। परवीन अपने माता-पिता की शादी के चौदह साल बाद पैदा हुई थीं और यह इकलौती संतान थीं। उन्होंने अपने पिता को सात साल की उम्र में ही खो दिया था। परवीन बाबी ने औरंगाबाद में अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा की और उसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता वली मोहम्मद बाबी, जूनागढ़ के नवाब के साथ प्रशासक थे। 1970 के दशक में एक्ट्रेस परवीन बॉबी का अफेयर डॉयरेक्टर महेश भट्ट के साथ हो गया था। इस अफेयर की वजह से महेश की पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। लेकिन महेश से परवीन बॉबी का अफेयर लंबे समय तक नहीं चला और दोनों 3 साल लिव-इन में रहने के बाद अलग हो गए। परवीन बॉबी के दरवाजे पर तीन दिन के दूध व अखबार पड़े देख उनकी आवासीय सोसायटी के सचिव ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा 22 जनवरी 2005 को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में उनके मृत पाने की सूचना पूरे भारत को मिली थी।
Today History- इतिहास में 4 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1905 – कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी।
- 1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
- 1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी।
- 1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
- 1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
- 2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
- 2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
- 2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
- 2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
- 2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
Today History- इतिहास में 4 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
- 1905 – नृपेन चक्रबर्ती – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1949 – परवीन बॉबी – भारतीय अभिनेत्री
- 1972 – लीसा रे – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल
- 1976 – सिमरन – भारतीय अभिनेत्री
Today History- इतिहास में 4 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
- 2019 – वेदवती वैदिक – प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App