Today History (31 March): हिंदी सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन थी मीना कुमारी

Today History: मीना कुमारी का असल नाम महजबी बानो था। वो भारत की एक मशहूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री थीं। मीना को खासकर दुखांत फ़िल्मों में इनकी यादगार भूमिकाओं के लिये याद किया जाता है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 31 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सन 1959 में 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली। 2011 की जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है। अंगद देव या गुरू अंगद देव सिखो के एक गुरू थे। गुरू अंगद देव महाराज जी का सृजनात्मक व्यक्तित्व था। उनमें ऐसी अध्यात्मिक क्रियाशीलता थी जिससे पहले वे एक सच्चे सिख बनें और फिर एक महान गुरु। गुरू अंगद साहिब जी (भाई लहना जी) का जन्म हरीके नामक गांव में, जो कि फिरोजपुर, पंजाब में आता है, 31 मार्च 1504 को हुआ था। गुरुजी एक व्यापारी श्री फेरू जी के पुत्र थे। उनकी माता जी का नाम माता रामो जी था। बाबा नारायण दास त्रेहन उनके दादा जी थे, जिनका पैतृक निवास मत्ते-दी-सराय, जो मुख्तसर के समीप है, में था। फेरू जी बाद में इसी स्थान पर आकर निवास करने लगे।

1 अगस्त 1933 को जन्मी मीना कुमारी का असल नाम महजबी बानो था। वो भारत की एक मशहूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री थीं। मीना को खासकर दुखांत फ़िल्मों में इनकी यादगार भूमिकाओं के लिये याद किया जाता है। मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन भी कहा जाता है। अभिनेत्री होने के साथ-साथ मीना कुमारी एक उम्दा शायर एवम् पार्श्वगायिका भी थीं। इन्होंने वर्ष 1939 से 1972 तक फ़िल्मी पर्दे पर काम किया। फ़िल्म पाक़ीज़ा के रिलीज़ होने के तीन हफ़्ते बाद मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी। 28 मार्च 1972 को उन्हें बम्बई के सेंट एलिज़ाबेथ अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 31 मार्च 1972, गुड फ्राइडे वाले दिन दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर महज़ 38 वर्ष की आयु में मीना कुमारी ने अंतिम सांस ली।

Today History- इतिहास में 31 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1959- 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
  • 1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
  • 1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
  • 2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
  • 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
  • 2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
  • 2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
  • 2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
  • 2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
  • 2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

Today History- इतिहास में 31 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1504 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु
  • 1865 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
  • 1860 – रमा शंकर व्यास – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
  • 1938 – शीला दीक्षित – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1945 – मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष।
  • 1987 – कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।
  • 1934 – कमला दास – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
  • 1912 – राजेंद्र नारायण सिंह देव – उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।

Today History- इतिहास में 31 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1930 – श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक
  • 1931 – पूर्णसिंह – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक
  • 1972 – मीना कुमारी, भारतीय अभिनेत्री।
  • 2002 – मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
  • 2009 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें