Today History (31 July): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: मोहम्मद रफी को अपने गांव की गली में गाने वाले फ़क़ीर की आवाज़ सुनकर गाने की प्रेरणा मिली थी। कहा जाता है कि उस फक़ीर ने रफी साहब को आशीर्वाद दिया था कि यह लड़का आगे चलकर खूब नाम कमाएगा।

Today History

आवाज के जादूगर थे मोहम्मद रफी। Today History

आज का इतिहास (Today History): 31 जुलाई का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर, 1924 को पंजाब के अमृतसर ज़िले के पास कोटा सुल्तान सिंह में हुआ था। मोहम्मद रफी, हाजी अली मोहम्मद के 6 संतानों में दूसरे नंबर के बेटे थे और उन्हें घर में फीको कहा जाता था। अपने गांव की गली में गाने वाले फ़क़ीर की आवाज़ सुनकर उन्हें गाने की प्रेरणा मिली थी। कहा जाता है कि उस फक़ीर ने रफी साहब को आशीर्वाद दिया था कि यह लड़का आगे चलकर खूब नाम कमाएगा।

 Today History- इतिहास में 31 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।

2003 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।

2004 – आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।

2005 – उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

2006 – श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 – थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।

2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

Today History- इतिहास में 31 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1916 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।

1907 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।

1980- प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार (मृत्यु- 1936)

1947- मुमताज- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

1902 – के. शंकर पिल्लई – जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

Today History- इतिहास में 31  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1941 – आशुतोष दास – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक।

1940 – अमर शहीद ऊधम सिंह – स्वतंत्रता सेनानी।

1980 – मोहम्मद रफ़ी – भारतीय पार्श्वगायक।

1968 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

1912 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें