Today History (30 May): सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

Today History: सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरू रामदास और माता का नाम बीवी भानी जी था।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 30 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु रामदास और माता का नाम बीवी भानी जी था। अर्जुन देव जी के नाना “गुरु अमरदास” और पिता “गुरु रामदास” क्रमशः सिखों के तीसरे और चौथे गुरु थे। अर्जुन देव जी का पालन-पोषण गुरू अमरदास जी जैसे गुरु तथा बाबा बुड्ढा जी जैसे महापुरूषों की देख-रेख में हुआ था। उन्होंने गुरु अमरदास जी से गुरमुखी की शिक्षा हासिल की थी, जबकि गोइंदवाल साहिब जी की धर्मशाला से देवनागरी, पंडित बेणी से संस्कृत तथा अपने मामा मोहरी जी से गणित की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने मामा मोहन जी से “ध्यान लगाने” की विधि सीखी थी।

अर्जुन देव जी का विवाह 1579 ईस्वी में मात्र 16 वर्ष की आयु में जालंधर जिले के मौ साहिब गांव में कृष्णचंद की बेटी माता “गंगा जी” के साथ संपन्न हुई थी। उनके पुत्र का नाम हरगोविंद सिंह था, जो गुरु अर्जुन देव जी के बाद सिखों के छठे गुरू बने। 1581 ईस्वी में सिखों के चौथे गुरु रामदास ने अर्जुन देव जी को अपने स्थान पर सिखों का पांचवें गुरु के रूप में नियुक्त किया था। गुरु दरबार की सही निर्माण व्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु ग्रन्थ के संपादन को लेकर उनके दुश्मनों ने जाकर अकबर बादशाह को शिकायत की इसमें इस्लाम के खिलाफ लिखा गया है। जिसकी वजह से जहांगीर ने अर्जुन देव को अत्यंत यातना देकर उनकी हत्या करवा दी।

Today History- इतिहास में 30  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1981 – बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
  • 1987 – गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
  • 1996 – 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
  • 1998 – पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
  • 2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
  • 2008 – सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
  • 2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

Today History- इतिहास में 30 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1909 – पण्डित मुखराम शर्मा – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
  • 1947 – वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।

Today History- इतिहास में 30 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1606 – गुरु अर्जन देव – सिक्खों के पांचवें गुरु।
  • 1991 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
  • 2000 – रामविलास शर्मा – आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि
  • 2013 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
  • 1955 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।
  • 1989 – वीर बहादुर सिंह – भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें