Today History (30 June): कल्याणजी – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर

Today History: भारतीय फ़िल्मों में इलेक्ट्रॉनिक संगीत की शुरुआत करने का श्रेय कल्याणजी को ही जाता है। वर्ष 1992 में संगीत के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था।

Today History

Kalyanji Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 30 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, कल्याणजी वीरजी शाह का जन्म- 30 जून, 1928, कच्छ, गुजरात में हुआ था। वो हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। वे भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘कल्याणजी आनंदजी’ में से एक थे। कल्याणजी ने हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था और वर्ष 1954 में आई फ़िल्म ‘नागिन’ के गीतों के कुछ छंद संगीतबद्ध किए थे। भारतीय फ़िल्मों में इलेक्ट्रॉनिक संगीत की शुरुआत करने का श्रेय कल्याणजी को ही जाता है। वर्ष 1992 में संगीत के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था।

 Today History- इतिहास में 30 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
  • 2002 – ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • 2003 – चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
  • 2005 – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • 2006 – फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • 2007 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • 2008 – रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

Today History- इतिहास में 30  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1911 – नागार्जुन – भारतीय साहित्यकार।
  • 1928 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
  • 1934 – सी. एन. आर. राव – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
  • 1956 – हरिवंश नारायण सिंह – भारतीय पत्रकार और राजनेता हैं।
  • 1903 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।

Today History- इतिहास में 30  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2007 – साहिब सिंह वर्मा – भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे।
  • 1917 – दादा भाई नौरोजी – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें