Today History (3 June): आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक थे बालकृष्ण भट्ट

Today History: पंडित बाल कृष्ण भट्ट (3 जून 1844 – 20 जुलाई 1914) हिन्दी के सफल पत्रकार, नाटककार और निबंधकार थे। उन्हें आज की गद्य प्रधान कविता का जनक माना जा सकता है।

Today History

Balkrishna Bhatt Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 3 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, बालकृष्ण भट्ट का जन्म 3 जून, 1848 ई. को इलाहाबाद में हुआ था। स्कूली शिक्षा को अधिक दिन नहीं चली। किन्तु स्वाध्याय से उन्होंने संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, बंगला, फारसी आदि भाषाओं का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया। भारतेन्दु युग के लेखकों में आपकी गणना प्रमुख रूप से होती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बालकृष्ण भट्ट का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इलाहाबाद से ‘हिन्दी प्रदीप’ नाम का मासिक पत्र निकाला और 33 वर्ष तक उसका संपादन और संचालन करते रहे। यह अपने समय का बड़ा महत्त्वपूर्ण पत्र माना जाता था और इसका प्रकाशन हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम था।

Today History- इतिहास में 3 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1918 – गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
  • 1994 – भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
  • 1999 – हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2004 – केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
  • 2005 – फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
  • 2008 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
  • 2008 – जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।

Today History- इतिहास में 3 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1941 – रूमा पाल – भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
  • 1930 – जॉर्ज फ़र्नांडिस – एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।
  • 1929 – चिमनभाई पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1924 – एम. करुणानिधि – भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1895 – पणीक्कर, के. एम. – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
  • 1867 – हरविलास शारदा – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
  • 1844 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।

Today History- इतिहास में 3 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1994 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व
  • 1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें