Today History (29 March): भवानी जी की कविताओं में प्रकृति के सौंदर्य का होता था दर्शन

Today History: 29 मार्च 1913 को टिगरिया, होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) में भारत के मशहूर कवि भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ था। भवानी प्रसाद मिश्र हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 29 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। आज के ही दिन 29 मार्च 1913 को टिगरिया, होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) में भारत के मशहूर कवि भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ था। भवानी प्रसाद मिश्र हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे। वह ‘दूसरा सप्तक’ के प्रथम कवि हैं। गांंधी-दर्शन का प्रभाव तथा उसकी झलक उनकी कविताओं में साफ़ देखी जा सकती है। उनका प्रथम संग्रह ‘गीत-फ़रोश’ अपनी नई शैली, नई उद्भावनाओं और नये पाठ-प्रवाह के कारण अत्यंत लोकप्रिय हुआ।

Today History- इतिहास में 29 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1857 – सिपाही मंगल पांडे (34 वीं रेजीमेंट), भारत में ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ बंगाल नेटिव इन्फैंट्री विद्रोहों और लंबे समय से चल रहे 1857 के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने गये।
  • 1982 – तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) एन.टी. रामाराव द्वारा स्थापित करी गयी।
  • 1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
  • 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
  • 2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
  • 2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
  • 2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।

Today History- इतिहास में 29 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1913 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
  • 1928 – रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 1929 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
  • 1943 – जॉन मेजर – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

Today History- इतिहास में 29 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1963 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें