Today History (29 June): साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती थी

Today History: आज के ही दिन भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैडमिंटन के खेल में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

Today History

Today History II Saina Nehwal won Australian Open title

आज का इतिहास (Today History): 29 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन 2014 में भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैडमिंटन के खेल में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती थी। साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ। माता-पि‍ता दोनों ही बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण साइना नेहवाल की रुचि बचपन से ही बैडमिंटन में थी। उनके पिता हरवीर सिंह ने बेटी की रुचि को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या। 8 वर्ष की आयु में ही बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाली साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साइना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के ‘लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम’ में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ।

 Today History- इतिहास में 29 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 2000 – सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया, विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
  • 2002 – चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
  • 2004 – पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
  • 2005 – भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
  • 2008 – पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
  • 2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
  • 2011- दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में आज की भागदौड़ और आपाधापी से होने वाले तनाव के बारे में किए गए भारतीय महिलाएं के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएँ तनाव में रहती हैं। दुनिया भर में महिलाएं खुद को बेहद तनाव और दबाव में महसूस करती हैं। यह समस्या आर्थिक तौर पर उभरते हुए देशों में ज़्यादा दिख रही है। एक सर्वे में भारतीय महिलाओं ने खुद को सबसे ज़्यादा तनाव में बताया।
  • 2011- मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया है। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है।

Today History- इतिहास में 29  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1893 – पी. सी. महालनोबिस – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद

Today History- इतिहास में 29  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2016 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
  • 1988 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
  • 1873 – माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।
  • 1966 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
  • 1961 – सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
  • 1931 – मेहता लज्जाराम – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें