Today History (01 March): आज है भारतीय बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम का जन्मदिन

Today History: मेैरी कॉम, एकलौती भारतीय महिला बॉक्सर है जिन्होंने 2012 में हुए ओलंपिक में क्वालीफाई किया था, और ब्रोंज मैडल हासिल किया था।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 1 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत हुए, 2001 में उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लगाया गया, अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश 2006 में राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे, सिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म और भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का जन्म। मेैरी कॉम, एक अकेली भारतीय महिला बॉक्सर है जिन्होंने 2012 में हुए ओलंपिक में क्वालीफाई किया था, और ब्रोंज मैडल हासिल किया था। पहली बार कोई भारतीय बॉक्सर महिला यहां तक पहुंची थी। इसके अलावा वे 5 बार वर्ल्ड बॉक्सर चैम्पियनशीप जीत चुकी है। मेैरी ने अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुवात 18 साल की उम्र में ही कर दी थी। मेैरी कॉम समस्त भारत के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, इनका जीवन कई उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहा। बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए इन्होने बहुत मेहनत की और अपने परिवार तक से लड़ बैठी थी।

 

पढ़ें:  जवान अनीस के आशियाने को दिल्ली के दंगाइयों ने किया खाक, BSF ने की मदद की पेशकश

Today History- इतिहास में 1 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
  • 1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
  • 2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
  • 2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
  • 2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
  • 2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
  • 2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • 2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
  • 2008- उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा।
  • 2008- निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
  • 2008- वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
  • 2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
  • 2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
  • 2010- हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

Today History- इतिहास में 1 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1968 – सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
  • 1968 – कुंजारानी देवी, भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।
  • 1983 – मैरी कॉम – भारतीय महिला मुक्केबाज़।
  • 1917 – करतार सिंह दुग्गल – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
  • 1951 – नीतीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री

Today History- इतिहास में 1 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।
  • 1989 – वसन्तदादा पाटिल, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1988 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
  • 2014 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
  • 2017 -तारक मेहता – गुजराती साहित्यकार थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें