Today History (29 April): महज 18 साल की उम्र में ही दीपिका ने निभाया था ‘सीता’ का किरदार

Today History: दीपिका ने 14 साल की उम्र में एक विज्ञापन के लिए एक्टिंग की लेकिन उनके फिल्मी करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर हुआ।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 29 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को भारत के हर घर में माता सीता के रूप में ही पहचाना जाता है। यह सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि सीता एक देवी हैं, बल्कि यह इसलिए है क्योंकि दीपिका ने देवी सीता के किरदार को पर्दे पर कुछ इस तरह निभाया कि लोग उन्हें ही माता समझने लगे। लोगों की नजर में दीपिका सिर्फ देवी सीता हैं जबकि उन्होंने अपने पूरे अभिनय करियर में अब तक भारत की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ के अलावा कई और टीवी शोज का भी दीपिका  हिस्सा रही हैं। माता सीता के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का जन्म आज के ही दिन 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। दीपिका ने 14 साल की उम्र में एक विज्ञापन के लिए एक्टिंग की लेकिन उनके फिल्मी करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर हुआ। 1987 में शुरू हुए रामायण सीरियल में सीता जी का किरदार निभाने वाली दीपिका की उम्र उस वक़्त सिर्फ़ 18 साल थी और उन्होंने शूटिंग के दौरान पहली बार रामायण पढ़ी।

 

Today History- इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
  • 1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  • 2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
  • 2007 – आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
  • 2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • 2008 – तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
  • 2010 – भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत ‘आईएनएस शिवालिक’ को नौसेना में शामिल किया।
  • 2010 – भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।

Today History- इतिहास में  29 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1965 – दीपिका चिखालिया – रामानन्द सागर के सीरियल ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री हैं।
  • 1946 – अजीत जोगी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1938 – ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।
  • 1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
  • 1919 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक
  • 1848 – राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार
  • 1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
  • 1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।

Today History- इतिहास में 29 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2010 – कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
  • 1999- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
  • 1997 – आर. एन. मल्होत्रा – भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर
  • 1988 – बृष भान – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1979 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक
  • 1960 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
  • 1958 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गांधीवादी कार्यकर्ता।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें