
आज का इतिहास (Today History): 28 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, इंडियन महिला बैडमिंटन में भारत की शान रही साइना नेहवाल ने नया इतिहास रच दिया था और आज के ही दिन वह दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी। दरअसल इंडियन ओपन के सेकेंड सेमीफ़ाइनल मुकाबले में कैरोलीन मारीन के हारने से साइना को नंबर वन की कुर्सी मिल गई। सिक्खों के दूसरे गुरू अंगद देव का जन्म 31 मार्च 1504 ईश्वी को हुआ था और मार्च महीने की ही 28 तारीख को 1552 ईश्वी में इन्होंने शरीर त्याग दिया। इनका वास्तविक नाम लहणा था। गुरू नानक जी ने इनकी भक्ति और आध्यात्मिक योग्यता से प्रभावित होकर इन्हें अपना अंग मना और अंगद नाम दिया। नानक देव जी ने जब अपने उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का विचार किया तब अपने पुत्रों सहित लहणा यानी अंगद देव जी की कठिन परीक्षाएं ली। परीक्षा में गुरू नानक देव जी के पुत्र असफल रहे, केवल गुरू भक्ति की भावना से ओत-प्रोत अंगद देव जी ही परीक्षा में सफल रहे।
Today History- इतिहास में 28 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1969 – सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
- 2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
- 2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
- 2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
- 2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
- 2008 – केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
- 2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
- 2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
- 2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
Today History- इतिहास में 28 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1896 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
- 1972 – एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
- 1982 – सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।
Today History- इतिहास में 28 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1552 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु
- 1941 – कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
- 1959 – काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
- 2006 – वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
- 2006 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App