Today History (28 June): पी वी नरसिंह राव जयंती: दक्षिण भारत से देश के पहले प्रधानमंत्री

Today History: पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का  जन्म- 28 जून, 1921 और निधन 23 दिसम्बर, 2004 को हुआ था। वो भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं।

Today History

Today History II Ex PM P V Narsingh Rao Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 28 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का  जन्म- 28 जून, 1921 और निधन 23 दिसम्बर, 2004 को हुआ था। वो भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। इनके प्रधानमंत्री बनने में भाग्य का बहुत बड़ा हाथ रहा। 29 मई, 1991 को राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। ऐसे में सहानुभूति की लहर के कारण कांग्रेस को निश्चय ही लाभ प्राप्त हुआ। 1991 के आम चुनाव दो चरणों में हुए। प्रथम चरण के चुनाव राजीव गांधी की हत्या से पूर्व हुए थे और द्वितीय चरण के चुनाव उनकी हत्या के बाद। प्रथम चरण की तुलना में द्वितीय चरण के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसका प्रमुख कारण राजीव गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति की लहर थी। इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ, लेकिन वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस ने 232 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। फिर नरसिम्हा राव को कांग्रेस संसदीय दल का नेतृत्व प्रदान किया गया। ऐसे में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरकार अल्पमत में थी, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत साबित करने के लायक़ सांसद जुटा लिए और कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्ष का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

 

 Today History- इतिहास में 28  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1919 – वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
  • 2003 – इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
  • 2004 – अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
  • 2005 – रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
  • 2007 – जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
  • 2008 – बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की।
  • 2008 – लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2010 – हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

Today History- इतिहास में 28  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1995 – मरियप्पन थंगावेलु – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
  • 1960 – प्रहलाद सिंह पटेल – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1883 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
  • 1921 – नरसिंह राव पी. वी. – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 1976 – जसपाल राणा – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज।

Today History- इतिहास में 28  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2012 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
  • 1972 – पी. सी. महालनोबिस – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें