Today History (28 July): पुण्यतिथि विशेष- भारत की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं महाश्वेता देवी

Today History: महाश्वेता देवी जी की पारिवारिक जिंदगी बहुत स्थिर नहीं रही। उनकी शादी बहुत लंबी नहीं टिक सकी।

Today History

Today History II Mahasweta Devi: Writer And Activist Who Fought For Tribal

आज का इतिहास (Today History): 28 जुलाई का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। महाश्वेता देवी का नाम ध्यान में आते ही उनकी कई-कई छवियां आंखों के सामने प्रकट हो जाती हैं। दरअसल उन्होंने मेहनत व ईमानदारी के बलबूते अपने व्यक्तित्व को निखारा। एक पत्रकार, लेखक, साहित्यकार और आंदोलनधर्मी के तौर पर पहचान बनाने वाली महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी बांग्लादेश के ढाका में हुआ था। ढाका में एक मध्यवर्गीय परिवार में 1926 को जन्मीं महाश्वेता के पिता मनीष घटक एक सुविख्यात कवि और चाचा रित्विक घटक प्रख्यात फिल्मकार थे। घटक को भारत में समानांतर सिनेमा का स्तंभ माना जाता है।

महाश्वेता देवी ने रविंद्रनाथ ठाकुर के शिक्षण संस्थान शांतिनिकेतन में शिक्षा प्राप्त की और प्रसिद्ध नाटककार बिजोन भट्टाचार्य से उनका विवाह हुआ। बिजोन इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। महाश्वेता देवी जी की पारिवारिक जिंदगी बहुत स्थिर नहीं रही। उनकी शादी बहुत लंबी नहीं टिक सकीं। पहले बिजोन भट्टाचार्य और बाद में असीत गुप्त के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चली। ढलती उम्र में ही उनके बेटे का भी निधन हो गया था, लेकिन घर-परिवार और निजी जिंदगी की तकलीफों का उनकी रचनाओं पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता था। वास्तविकता में महाश्वेता देवी हर परिस्थिति को सहज भाव से स्वीकार करती थीं। वह बहुत कम उम्र से ही साहित्य और लेखन जगत से जुड़ गयी थीं। अपनी पहली रचना ‘झांसी की रानी’ को जिस ढंग से लिखा था, उसमें इतिहास के साथ-साथ नाटकीयता की भी झलक मिलती थी। एक रोचक बात यह कि महाश्वेता देवी जी ने लोकगीत, लोककथा और आम लोगों के गानों को भी अपने साहित्य में स्थान दिया था।

 Today History- इतिहास में 28 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।

2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।

2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।

2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।

Today History- इतिहास में 28 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।

1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।

1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।

Today History- इतिहास में 28  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।

1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें