Today History (28 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: 1930 के दशक में उस्ताद विलायत खां ने अपने मामा जिंदा हुसैन खां के संरक्षण में सितार बजाने की तालीम ली। यह वही समय था, जब उन्होंने ‘गायकी अंग’ का विकास किया।

Today History

Today History II Ustad Vilayat Khan Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 28 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  उस्ताद विलायत खां का नाम इस युग के महानतम सितार वादकों में शामिल है। उनका जन्म 28 अगस्त, 1928 को एक संगीत घराने में गौरीपुर गांव में हुआ था, जो आज बांग्लादेश में है। अपने जीवन को सितार वादन में उन्होंने इस तरह से डुबो लिया कि वे 20वीं सदी के सबसे प्रभावी संगीतकार के रूप में पहचाने गए। संगीत में उनके घराने का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है।

उस्ताद विलायत खां जयंती: जिन्होंने पांच दशकों तक दुनिया को अपने सितार के सुरों का तोहफा दिया

Today History- इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1600 – मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।

1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।

1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन

1914 – प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई।

1916 – प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1956 – इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।

1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल पारित किया गया

1984 – सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।

1990 – ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रान्त घोषित किया।

1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 – मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

2000 – ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

2001 – भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

2006 – दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

2008 – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

 Today History- इतिहास में 28 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1952 – जगदीश सिंह खेहर – भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1929 – राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार

1928 – विलायत खां – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक

1928 – एम.जी.के. मेनन – ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1926 – टी. वी. राजेश्वर – उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।

1913 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।

1932 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

1896 – फिराक गोरखपुरी प्रसिद्ध उर्दू शायर

1855 – नारायण गुरु – भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।

Today History- इतिहास में 28 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1667 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें