Today History (28 April): इसरो ने 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा

Today History: इसरो के इस लॉन्च में भारत का कार्टोसैट 2ए प्रमुख सेटेलाइट है जो सुदूर संवेदी उपग्रह श्रृंखला (आईआरएस) में तेरहवां उपग्रह है। यह एक परिष्कृत एवं मजबूत सुदूर संवेदी उपग्रह है जो दृश्य विशिष्ट स्थल प्रतिबिंब प्रदान करता है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 28 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  आज के ही दिन सन् 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन, पीएसएलवी-सी 9 के अगला प्रमोचन, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शार, श्रीहरिकोटा से सोमवार, अप्रैल 28, 2008 को 09.20 बजे के आसपास भारत के नवीनतम सुदूर संवेदन उपग्रह, कार्सोसैट -2ए और भारतीय मिनी सैटेलाइट (आईएमएस-1) और विदेश से आठ नैनो उपग्रहों के साथ हुआ। यह पीएसएलवी की तेरहवीं उड़ान और ‘कोर-अकेले’ विन्यास के साथ तीसरी उड़ान थी।

इसमें भारत का कार्टोसैट 2ए प्रमुख सेटेलाइट है जो सुदूर संवेदी उपग्रह श्रृंखला (आईआरएस) में तेरहवां उपग्रह है। यह एक परिष्कृत एवं मजबूत सुदूर संवेदी उपग्रह है जो दृश्य विशिष्ट स्थल प्रतिबिंब प्रदान करता है। इस उपग्रह में एक सार्ववर्णी कैमरा (पैन) है। इस कैमरे का स्थानिक विभेदन 1 मी. से बेहतर है और प्रमार्ज 9.6 कि.मी. है। इस उपग्रह के चित्रों का उपयोग मानचित्र संबंधी अनुप्रयोगों जैसे कि मानचित्रण, नगरीय एवं ग्रामीण मूलभूत अवसंरचना विकास एवं प्रबंधन और साथ ही साथ, भूमि सूचना प्रणाली (एलआईएस) एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) में किया जाता है।

 

Today History- इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1945 – इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।
  • 1999 – अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
  • 2001 – पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
  • 2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम ‘मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन’ रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
  • 2004 – थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
  • 2008 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
  • 2008 – मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।

Today History- इतिहास में  28 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1981 – अनुप्रिया पटेल – भारत की सत्रहवीं लोकसभा की सांसद व नरेन्द्र मोदी सरकार की युवा मंत्री हैं।
  • 1940 – समीर रंजन बर्मन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
  • 1929 – भानु अथैया – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।
  • 1791 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
  • 1924 – केनेथ कौंडा – ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।
  • 1897 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।

Today History- इतिहास में 28 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1992 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
  • 1955 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
  • 1740- बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।
  • 1740- मस्तानी – बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी।
  • 1719 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें