Today History (27 March): अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा

Today History: यान अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अपने 13 दिनों के अभियान के बाद लौटा। यान को अमरीका के फ्लोरिडा में स्थित केनेडी स्पेस सेंटर पर उतारा गया। यान के साथ सातों अंतरिक्ष यात्री भी सुरक्षित लौट आए।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 27 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक ‘यूपीकोका’ को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। अमरीकी अंतरिक्ष एंडेवर की आज के ही दिन पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी हो गई है। यान अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अपने 13 दिनों के अभियान के बाद लौटा। यान को अमरीका के फ्लोरिडा में स्थित केनेडी स्पेस सेंटर पर उतारा गया। यान के साथ सातों अंतरिक्ष यात्री भी सुरक्षित लौट आए। सात अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गया एंडेवर अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षित पहुंच तो गया था पर इस दौरान उसके ऊष्मारोधी कवच में कुछ क्षति पहुंच गई थी। इसके बाद से इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी कि क्या बिना मरम्मत के इस यान को वापस पृथ्वी पर लाया जा सकता है। नासा ने इसके परीक्षण के बाद यान को पृथ्वी पर लाने की हरी झंडी दिखा दी थी और कहा था कि यान बिना मरम्मत के भी सफलतापूर्वक वापस आ सकता है।

Today History- इतिहास में 27 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1982 – ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2000 – रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
  • 2006 – यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक ‘यूपीकोका’ को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।

Today History- इतिहास में 27 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1936 – बनवारी लाल जोशी, भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
  • 1923 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
  • 1912 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

Today History- इतिहास में 27 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2015 – टी. सैलोओ – उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 2000 – प्रिया राजवंश – भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।
  • 1968 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
  • 1915 – पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
  • 1898 – सर सैयद अहमद ख़ान, भारतीय बौद्धिक मुस्लिम।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें