इतिहास में आज का दिन – 27 दिसंबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 27 दिसंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

27 दिसंबर का इतिहास

  • 1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
  • 1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • 1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • 1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
  • 1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • 1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
  • 1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • 1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
  • 1979 – सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • 1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
  • 1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
  • 2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
  • 2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
  • 2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
  • 2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
  • 2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • 2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा

 

27 दिसंबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1797 – ग़ालिब – उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि
  • 1965 – सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता
  • 1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री
  • 1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1895 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।

27 दिसंबर को हुए निधन

  • 2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें