Today History (27 April): बॉलीवुड में खलनायक से नायक बनने वाले सुपरस्टार थे विनोद खन्ना

Today History: पहली ही फिल्म ‘‘मन का मीत’ से विनोद इंडस्ट्री के ऐसे मितवा बने कि उन्हें 15 फिल्मों का ऑफर मिला। इसके बाद से वो मुबंई फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं की कतार में आ गए। 

Today History

Vinod Khanna

आज का इतिहास (Today History): 27 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, फिल्मों में खलनायक की भूमिका फिर सह-अभिनेता और अभिनेता फिर अचानक भगवा चोला और उसके बाद सियासी ठिकाना। यह सब कुछ करना हर किसी के बूते की बात नहीं। लेकिन ‘‘दयावान’ तो अलग ही मिट्टी के बने थे। कुल मिलाकर भटकते रहना विनोद की फितरत थी। बतौर खलनायक अपने करियर का आगाज कर नायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाले सदाबहार अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी। मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में हुआ था। पहली ही फिल्म ‘‘मन का मीत’ से विनोद इंडस्ट्री के ऐसे मितवा बने कि उन्हें 15 फिल्मों का ऑफर मिला। इसके बाद से वो मुबंई फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं की कतार में आ गए। 

अस्सी के दशक में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के बाद दूसरे नंबर के स्टारडम वाले अभिनेता बन गए थे। लेकिन इसी दौरान उनकी मां का देहान्त हो गया। मां के अचानक इस तरह चले जाने से विनोद खन्ना बहुत दुखी हुए। पीड़ा की इस वेदना में उन्हें कुछ सुझ नहीं रहा था तभी महेश भट्ट ने विनोद को ओशो रजनीश के शरण में जाने की सलाह दी। विनोद को लगा कि उन्हें सांसारिक मोह को छोड़कर आध्यात्म के राह पर आगे बढ़ना चाहिए। लिहाजा उन्होंने महेश भट्ट के साथ ओशो के अमेरिका के आश्रम में सन्यासी बन गए। भारतीय सिनेमा के सबसे करिश्माई और आकर्षक अभिनेताओं में शामिल रहे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) 27 अप्रैल 2017 को 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Today History- इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा, दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
  • 2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
  • 2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • 2008 – पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
  • 2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
  • 2017 – लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।

Today History- इतिहास में  27 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1949 – पी. सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
  • 1947 – हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1931 – स्वामी विश्वेशतीर्थ – हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे।
  • 1920 – मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी
  • 1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
  • 1820 – हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।

Today History- इतिहास में 27 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2010 – हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता, ‘सेसा स्रबाना’, ‘जाजबारा’, ‘छिलका’, ‘दांडा बलुंगा’ और ‘हकीम बाबू’।
  • 2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
  • 2017 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
  • 1998 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
  • 1930 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें