Today History (26 May): यही वो ऐतिहासिक दिन है, जब 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री की शपथ ली

Today History: विजयोल्लास के इस अविस्मरणीय अवसर के लिए अतिथियों की सूची में सभी को शामिल करने का गंभीरता से प्रयास किया गया। 3000 से भी अधिक निमंत्रण भेजे गए-मुझे भी नियंत्रण मिला था, हालांकि स्टूडियो में होने के कारण मैं इसमें शामिल नहीं हो सका था।

Today History

Today History Narendra Modi

आज का इतिहास (Today History): 26 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। क्रीम रंग का आधी बाजू वाला कुर्ता और उस पर बंद गले की जैकेट पहने मोदी इस पद पर आसीन आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भी मोदी के अपने अंदाज़ की झलक तो नज़र आनी ही थी। शपथ ग्रहण के लिए परंपरागत दरबार हॉल, जहां मुश्किल से करीब 500 अतिथि ही आ सकते हैं, के बजाए मोदी ने इस अवसर के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का चयन किया। राजपथ जगमग हो उठा था- यह एक शानदार नजारा था जिसका सीधा प्रसारण किया गया था।

विजयोल्लास के इस अविस्मरणीय अवसर के लिए अतिथियों की सूची में सभी को शामिल करने का गंभीरता से प्रयास किया गया। 3000 से भी अधिक निमंत्रण भेजे गए-मुझे भी नियंत्रण मिला था, हालांकि स्टूडियो में होने के कारण मैं इसमें शामिल नहीं हो सका था। परंतु इस समारोह में मोदी के अनेक प्रतिद्वंद्वी उपस्थित थे-सोनिया और राहल गांधी भी उपस्थित थे।

Today History- इतिहास में  26  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
  • 2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
  • 2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
  • 2008 – मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
  • 2014 – भारत में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिली और इसके उपरांत गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Today History- इतिहास में 26 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1912 – छगनराज चौपासनी वाला – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1940 – सरताज सिंह – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता।
  • 1946 – अरुणा रॉय – भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
  • 1983 – सुशील कुमार पहलवान – ‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ जीता।
  • 1937 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

Today History- इतिहास में 26 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2017 – के. पी. एस. गिल – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
  • 1986 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें