इतिहास में आज का दिन – 25 अक्टूबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 25 अक्टूबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

25 अक्टूबर का इतिहास

  • 1415 – इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
  • 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
  • 1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
  • 1924 – भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • 1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
  • 1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
  • 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
  • 1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • 2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
  • 2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
  • 2007 – मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
  • 2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • 2009 – बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
  • 2012 – क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
  • 2013 – नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

Naxals Exposed: नक्सल संगठनों के दोगले चरित्र का खुलासा कर रहा पूर्व नक्सली

25 अक्टूबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1800 – लॉर्ड मैकाले – प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
  • 1896 – मुकुंदी लाल श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
  • 1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
  • 1912 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
  • 1881 – पाब्लो पिकासो – स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।

25 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1296 – संत ज्ञानेश्वर।
  • 2005 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार
  • 1980 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि
  • 1990 – कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
  • 2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
  • 2003 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
  •  

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें