Today History (25 May): सुनील दत्त- बेमिसाल अभिनेता, कद्दावर राजनेता और बेहतरीन इंसान की पुण्यतिथि

Today History: ‘ एक बस कण्डक्टर से लेकर एक एक्टर बनने और फिर एक सामाजिक कार्यकर्ता से भारत सरकार में मंत्री तक का सफर तय करने वाले सुनील दत्त की जीवन यात्रा एक मिसाल है।

Today History

Today History Sunil Dutt

आज का इतिहास (Today History): 25 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज एक बेमिसाल अभिनेता, कद्दावर राजनेता और एक बेहतरीन इंसान सुनील दत्त (Sunil Dutt) की पुण्यतिथि है। एक बस कण्डक्टर से लेकर एक एक्टर बनने और फिर एक सामाजिक कार्यकर्ता से भारत सरकार में मंत्री तक का सफर तय करने वाले सुनील दत्त की जीवन यात्रा एक मिसाल है।  सुनील दत्त की गिनती उन सितारों में होती है जिन्होंने सबसे पहले सरहद पर डटे फौजियों के लिए काम करना शुरू किया। सुनील दत्त ने फिल्मी जगत में अपने बेजोड़ अभिनय से लोहा तो मनवाया ही, साथ ही अपने राजनीतिक जीवन को एक आदर्श के तौर पर भी पेश किया। सुनील दत्त का जन्म 6 जून, 1929 को अविभाजित भारत के झेलम जिले में बसे हुए खुर्द नाम के एक गांव में हुआ था। यह क्षेत्र अब पाकिस्तान में है। उनका असली नाम बलराज दत्त था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय उनके परिवार ने दंगों का दर्द भी झेला। उस वक्त सुनील दत्त को उनके दोस्त याकूब ने परिवार समेत अपने घर में पनाह देकर उन्हें बचाया।

Today History- इतिहास में  25  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
  • 1998 – परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
  • 2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
  • 2006 – नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
  • 2008 – कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
  • 2008 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। कोलम्बिया में विद्रोही गुट रेवल्यूशनरी आर्म्ड फ़ोर्स आफ़ कोलम्बिया का संस्थापक और शीर्ष कमांडर की मृत्यु।
  • 2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

Today History- इतिहास में 25 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1831 – दाग़ देहलवी – प्रसिद्ध उर्दू शायर।
  • 1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद

Today History- इतिहास में 25 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2012 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार
  • 2011 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
  • 2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता
  • 2005- सुनील दत्त – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ
  • 1998 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1978 – बीरेन मित्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1974 – कृष्ण चन्द्र गजपति – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 1933 – बासदियो पांडेय – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें