
आज का इतिहास (Today History): 24 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए। छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 1892 में आज के ही दिन हुआ था। उनकी हिन्दी साहित्य को विशेष देन उनके द्वारा बहुमूल्य पुस्तकों का रूपांतरण है। कई मौलिक रचनाओं के अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की ‘मेरी कहानी’ और पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखी गई ‘कांग्रेस का इतिहास’ का हिन्दी में अनुवाद किया। हरिभाऊ जी की कई पुस्तकें आज हिन्दी साहित्य जगत को प्राप्त हो चुकी हैं और आज के ही दिन इंग्लैंड और आयरलैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन हो गया था, जिनका शासनकाल 17 नवम्बर 1558 से उनकी मौत (24 मार्च 1603) तक चला। यह ब्रिटेन के ट्युडर राजवंश की पांचवी और आख़री सम्राट थीं। इन्होनें कभी शादी नहीं की और न ही इनकी कोई संतान हुई इसलिए इन्हें “कुंवारी रानी” के नाम से भी जाना जाता था।
Today History- इतिहास में 24 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
- 1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
- 2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
- 2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
- 2008 – छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
- 2008 – नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
Today History- इतिहास में 24 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1863 – सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
- 1892 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
- 1979 – इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
- 1984 – एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
Today History- इतिहास में 24 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1603 – महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।
- 1971 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App