
आज का इतिहास (Today History): 24 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। इस साल वो 47 के हो गए। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं। 2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं। सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर दो दशक से भी अधिक का समय बिताया। अपने इस लंबे करियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव भी देखे तो कई ऐसे रिकॉर्ड भी बना डाले, जिसका आने वाले कई सालों में टूटना असंभव सा नजर आता है।
सन् 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध कराची से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् उन्होंने बल्लेबाजी में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक जड़े हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये 14 वर्ष की आयु में खेला था।
Today History- इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
- 1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
- 2002 – अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
- 2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
- 2006 – नेपाल में संसद बहाल।
- 2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
- 2008 – नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
Today History- इतिहास में 24 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1945 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
- 1973 – प्रमोद सावंत – भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री।
- 1973 – सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1956 – तीजनबाई – छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और ‘पण्डवानी’ की ‘कापालिक शैली’ की गायिका।
- 1940 – अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
- 1929 – शम्मी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
- 1928 – राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता
- 1908 – वायलेट अल्वा – भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
- 1888 – विष्णु राम मेधी – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
Today History- इतिहास में 24 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2011 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु
- 2009 – महात्मा रामचन्द्र वीर – एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
- 1974 – हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- 1972 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
- 1960 – अन्ना साहब भोपटकर – प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
- 1944 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
- 1934 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App