Today History (23 May): ISRO ने अपना पहला स्वदेशी स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया

Today History: इस स्पेस शटल की सबसे खास बात ये है कि इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मानव को अंतरिक्ष अभियानों पर भेजने के लिए अहम होगा।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 23  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  भारत ने आज के ही दिन 2016 में स्वदेशी आरएलवी यानी पुन: प्रयोग किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान के पहले प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण कर लिया। आरएलवी पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में उपग्रहों को प्रक्षेपित करने और फिर वापस वायुमंडल में प्रवेश करने में सक्षम है।  यह पहली बार था, जब इसरो ने पंखों से युक्त किसी यान का प्रक्षेपण किया। यह यान बंगाल की खाड़ी में तट से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर उतरा। हाइपरसोनिक उड़ान प्रयोग कहलाने वाले इस प्रयोग में उड़ान से लेकर वापस पानी में उतरने तक में लगभग 10 मिनट का समय लगा। आरएलवी-टीडी पुन: प्रयोग किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान का छोटा प्रारूप है।

Today History- इतिहास में  23  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
  • 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
  • 1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
  • 1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
  • 1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 – पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
  • 2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
  • 2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
  • 2008 – नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
  • 2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
  • 2010 – मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
  • 2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।

Today History- इतिहास में 23 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
  • 1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।

Today History- इतिहास में 23 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2010 – कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय
  • 2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
  • 2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
  • 1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें