Today History (23 March): शहीद दिवस पर भगतसिंह-सुखदेव-राजगुरु को नमन

Today History:  आज के दिन ही यानी कि 23 मार्च 1931 के दिन भारत माता के वीर क्रांतिकारियों भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 23 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता। भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।आज के दिन ही यानी कि 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में भारत माता के वीर क्रांतिकारियों भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी। अंग्रेजों के बढ़ते हुए अत्याचार से सबसे पहले भगत सिंह ने लौहार में सांडर्स की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के विरोध में भगत सिंह ने सेंट्रल असेम्बली में बम फेंका था। हालांकि, उनका मकसद सिर्फ अंग्रेजों तक अपनी आवाज पहुंचाना था कि किसी की हत्याल करना नहीं। इस घटना के बाद उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया था और 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी।

Today History- इतिहास में 23 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
  • 1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
  • 1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
  • 2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।
  • 2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • 2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
  • 2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
  • 2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

Today History- इतिहास में 23 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1614 – जहांआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहां और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।
  • 1880 – बसंती देवी – भारत की स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1910 – राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
  • 1976 – स्मृति ईरानी – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला नेता।

Today History- इतिहास में 23 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1965 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
  • 1931- भगत सिंह, भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी
  • 1931- सुखदेव- प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी
  • 1931- राजगुरु- प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी
  • 1992 – गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें