Today History (23 April): सत्यजीत ने किया नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ का कवर डिजाइन

Today History: भारत सरकार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं के लिए सत्यजित को 32 राष्ट्रीय पुरस्कार दिये। सत्यजीत रे को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 23 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, यथार्थवादी धारा की फिल्मों को नई पहचान दिलाने वाले सत्यजित राय बीसवीं सदी के विश्व की महानतम फिल्म हस्तियों में एक थे, जिन्हें सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में शुमार किया जाता है।  सत्यजित राय का जन्म 2 मई 1921 में कोलकाता में हुआ था। सत्यजित राय ने कहीं से भी फिल्म निर्माण की शिक्षा नहीं ली थी बल्कि उन्होंने तत्कालिन अमेरिकन फिल्में देख-देख कर फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखी और बाद में अमेरिकन के साथ-साथ दुनिया के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक सत्यजीत की फिल्मों के मुरीद बन गए। उन्होंने ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ और जिम कॉर्बेट की ‘मैन ईटर्स ऑफ कुमाऊं’ के कवर को डिजाइन किया था। भारत सरकार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं के लिए सत्यजित को 32 राष्ट्रीय पुरस्कार, 1985 में उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1992 में उन्हें भारत रत्न भी मिला और ऑस्कर भी दिया गया। आज के ही दिन 23 अप्रैल 1992 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

Today History- इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1990 – नामीबिया सं.रा. संघ का 160वां सदस्य बना।
  • 1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
  • 1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
  • 2003 – कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
  • 2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन।
  • 2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
  • 2008 – अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।

Today History- इतिहास में  23 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
  • 1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
  • 1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
  • 1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद हैं।
  • 1927 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

Today History- इतिहास में 23 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1857 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही।
  • 1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
  • 1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
  • 1992 – सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
  • 2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें