Today History (22 May): भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राम मोहन राय जी की जयंती

Today History: आज भारतीय पुर्नजागरण के अग्रदूत, बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने वाले आधुनिक भारत के जनक महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की जयंती है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 22  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज भारतीय पुर्नजागरण के अग्रदूत, बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने वाले आधुनिक भारत के जनक महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की जयंती है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है। राजा राम मोहन राय ने तत्कालीन भारतीय समाज की कट्टरता, रूढ़िवादिता एवं अंध विश्वासों को दूर करके उसे आधुनिक बनाने का प्रयास किया।

Today History- इतिहास में  22  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • 1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
  • 1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
  • 1992 – बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
  • 1996 – माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
  • 2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • 2002 – नेपाल में संसद भंग।
  • 2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
  • 2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति ‘निर्मला’ सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
  • 2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

Today History- इतिहास में 22 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1959 – महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री।
  • 1925 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
  • 1774 – राजा राममोहन राय – धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है।

Today History- इतिहास में 22 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2011 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
  • 1991 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
  • 1545 – शेरशाह सूरी – भारत में ‘सूर साम्राज्य’ का संस्थापक और महान् योद्धा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें