Today History (22 June): अमरीश पुरी- हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता और खलनायक

Today History: अमरीश साहब (Amrish Puri) ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की। साल 1967 में उनकी पहली मराठी फिल्म ‘शंततु! कोर्ट चालू आहे’ आई थी।

Today History

Amrish Puri Birth Anniversary Today

आज का इतिहास (Today History): 22 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, अमरीश पुरी (Amrish Puri) का जन्म 22 जून, 1932 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। शिमला के बी एम कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत में वह रंगमंच से जुड़े और बाद में फिल्मों का रुख किया। रंगमंच से उनको बहुत लगाव था। अमरीश साहब ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की। साल 1967 में उनकी पहली मराठी फिल्म ‘शंततु! कोर्ट चालू आहे’ आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक अंधे का किरदार निभाया था। अमरीश साहब को साल 1971 में बॉलीवुड में पहला रोल मिला था, फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में। इस फिल्म में अमरीश साहब के साथ सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थे। अमरीश पुरी अपने पहले स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे और उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम और रोजगार मंत्रालय (ESIC) में नौकरी कर ली थी।

इसी के साथ उन्होंने सत्यदेव दुबे द्वारा लिखित नाटकों में पृथ्वी थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। ESIC में नौकरी के दौरान ही उन्हें उर्मिला दवेकर से प्यार हो गया था। थिएटर में उन्होंने महान लेखक सत्यदेव दुबे और गिरीश कर्नाड के साथ काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा याद फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में उनके मोगैंबो वाले किरदार के लिए किया जाता है। ‘घायल’ में अमरीश पुरी (Amrish Puri) का डायलॉग ‘जो जिंदगी मुझसे टकराती है वो सिसक-सिसस कर दम तोड़ती है’, सुनकर दर्शकों के मन में घबराहट पैदा होने लगती है। ‘नगीना’ फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग ‘आओ कभी हवेली पर’ लोगों के मन में डर पैदा कर देता है। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने लंबे बालों वाले तांत्रिक का रोल प्ले किया था। अब उनका यह डायलॉग मीम्स के रूप में इंटरनेट पर छाया रहता है।

 Today History- इतिहास में 22  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 2002 – ईरान में आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2005 – पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
  • 2006 – अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 – सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
  • 2008 – सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2008 – उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
  • 2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।

Today History- इतिहास में 22  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1900 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1932 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
  • 1950 – टॉम अल्टर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

Today History- इतिहास में 22  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1932 – जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ – भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे।
  • 1994 – एल. वी. प्रसाद – भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
  • 2000 – केदारनाथ अग्रवाल – हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं।
  • 1988 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें