
आज का इतिहास (Today History): 22 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, बीआर चोपड़ा का जन्म लुधियाना में 22 अप्रैल 1914 को हुआ था। उन्होंने लाहौर विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री अंग्रेजी साहित्य में ली थी। उनका फिल्मों की तरफ रुझान होने के कारण उन्होंने फ़िल्म पत्रकार के रूप में काम शुरू किया। 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वह दिल्ली आ गए और उसके बाद मुंबई में श्री चोपड़ा ने 1955 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस बी आर फिल्म्स खोला। उनकी पहली ही फिल्म ‘नया दौर’ ने बड़ी सफलता हासिल की। उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं ‘आदमी और इंसान’, ‘हमराज’, ‘इंसाफ का तराज़ू’, ‘इत्तेफाक’, ‘पति पत्नी और वह गुमराह’ और ‘एक ही रास्ता’।
Today History- इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 2002 – पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
- 2004 – उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3000 हताहत।
- 2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
- 2008 – भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
- 2008 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2010 – दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
Today History- इतिहास में 22 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1914 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
- 1916 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
- 1936 – पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश हैं।
- 1952 – कमला प्रसाद बिसेसर – भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
- 1974 – चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।
- 1851 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
- 1840 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
- 1760 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वां बादशाह था।
Today History- इतिहास में 22 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2013 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
- 2001 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1996 – हितेश्वर साइकिया – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जो दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1980 – मंगूराम – समाज सुधारक थे।
- 1969 – जोगेशचंद्र चटर्जी – ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App