Today History (21 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: नूरजहां का असली नाम अल्लाह वासी है। कहा जाता है कि जब नूरजहां का जन्म हुआ था तो उनके रोने की आवाज सुनकर उनकी बुआ ने कहा था कि इस बच्ची के रोने में भी संगीत का सुर है, ये बड़ी होकर जरूर सिंगर बनेगी।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 21 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  नूरजहां (Noor Jehan) का जन्म 21 सितंबर 1926 को पंजाब के एक छोटे से कस्बे कसुर में मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। नूरजहां का असली नाम अल्लाह वासी है। कहा जाता है कि जब नूरजहां का जन्म हुआ था तो उनके रोने की आवाज सुनकर उनकी बुआ ने कहा था कि इस बच्ची के रोने में भी संगीत का सुर है, ये बड़ी होकर जरूर सिंगर बनेगी। नूरजहां के माता-पिता थिएटर में काम करते थे और संगीत से उनको खासा लगाव था। घर का माहौल संगीतमय होने के कारण नूरजहां का रुझान भी संगीत को और हो गया और वो सिंगर बनने के सपने देखने लगीं। उनकी मा ने नूरजहां के मन में संगीत के प्रति बढ़ती उनकी दिलचस्पी को भांप लिया था और अपनी बेटी को इसी राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

भारत में ड्रोन से हथियार पहुंचा रहा था पाकिस्तान, सुरक्षाबलों ने नाकाम किए मंसूबे

 Today History- इतिहास में 21  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।

1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।

1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

Today History- इतिहास में 21 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1977 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री

1954 – शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।

1939 – स्वामी अग्निवेश – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।

1926 – नूरजहां – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।

1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

 Today History- इतिहास में 21 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।

1743 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें