Today History (21 May): भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Today History: 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी “आधुनिक भारत के शिल्पकार” कहे जा सकते हैं।

Today History

Today History II RAJIV GANDHI BIRTH ANNIVERSARY

आज का इतिहास (Today History): 21  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, राजीव गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। उनका पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था। राजीव गांधी भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे और अपनी मां की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने। 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी “आधुनिक भारत के शिल्पकार” कहे जा सकते हैं। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। राजीव गांधी देश के युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग काफ़ी इंतज़ार भी करते थे। राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्‍होंने अपने प्रधानमंत्रित्‍व काल में कई ऐसे फैसले लिए जिसका असर देश के विकास पर देखने को मिला।

Today History- इतिहास में  21  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1981 – पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1994 – दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
  • 1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
  • 1998 – 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
  • 2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
  • 2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
  • 2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया। रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।
  • 2008 – नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 – उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना
  • दार्जिलिंग में ‘अखिल भारतीय गोरखा लीग’ के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।

Today History- इतिहास में 21 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1931 – शरद जोशी – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार।
  • 1930 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 1857 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

Today History- इतिहास में 21 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1960 – गामा पहलवान, शायद ही कोई ऐसा भारतीय खेल-प्रेमी हो, जिसने ‘रुस्तम-ए-ज़मां’ पहलवान का नाम न सुना हो।
  • 1991 – राजीव गांधी – भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे, और मां की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने।
  • 1979 – जानकी देवी बजाज – गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें