Today History (21 July): जयंती विशेष- भारतीय कवि और हिंदी सिनेमा के उम्दा गीतकार थे आनंद बख्शी

Today History: आनंद बख़्शी को उनके रिश्तेदार प्यार से नंद या नंदू कहकर पुकारते थे। बख़्शी उनके परिवार का उपनाम था, जबकि उनके परिजनों ने उनका नाम ‘आनंद प्रकाश’ रखा था, लेकिन फ़िल्मी दुनिया में आने के बाद ‘आनंद बख़्शी’ के नाम से उनकी पहचान बनी।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 21 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आनंद बख्शी (Anand Bakshi) वह नाम है जिसके बिना आज तक बनी बहुत बड़ी-बड़ी म्यूजिकल फिल्मों को शायद वह सफलता न मिलती, जिनको बनानेवाले आज गर्व करते हैं। वह उन गीतकारों में से एक हैं जिन्होंने एक के बाद एक, और लगातार साल-दर-साल बहुचर्चित और दिल लुभानेवाले यादगार गीत लिखे।

आनंद बख्शी (Anand Bakshi) का जन्म 21 जुलाई, 1920 को रावलपिंडी में हुआ जब वह महज 10 साल के थे, तभी उनकी माँ का निधन हो गया। विभाजन के बाद उनका परिवार 1947 में भारत चला आया। 15 नवंबर, 1947 को वह कोर ऑफ सिग्नल्स’ की सेवा में शामिल हुए और जबलपुर में प्रशिक्षण हासिल किया। इसके बाद स्विच बोर्ड ऑपरेटर के तौर पर उन्होंने काम किया। बचपन से ही फिल्मों का शौकीन होने के कारण उनका मन इस काम में नहीं लगा और वह अपनी किस्मत आजमाने बंबई पहुँ चे। आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने एक यही सपना देखा था कि बंबई (मुंबई) जाकर पार्श्व (प्लेबैक) गायक बनना है।

 Today History- इतिहास में 21 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1969 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
  • 2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
  • 2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
  • 1988 – इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।

Today History- इतिहास में 21  जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1940 – शंकरसिंह वाघेला – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के भूतपूर्व बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार
  • 1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार

Today History- इतिहास में 21  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
  • 1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष
  • 2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता
  • 2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें