Today History (20 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: महेश के पिता एक मशहूर फिल्मकार थे, शायद यही कारण था कि बचपन से ही महेश का रुझान फिल्मों की तरफ हो गया। महेश 1970 में अपने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर फिल्मों के निर्देशन में हाथ आजमाने लगे।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 20 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का जन्म 20 सितंबर, 1949 को मुंबई में हुआ। उनके पिता नानाभाई भट्ट एक ब्राह्मण थे और उनकी मां शिरीन मोहम्मद अली एक मुस्लिम थीं। महेश के पिता एक मशहूर फिल्मकार थे, शायद यही कारण था कि बचपन से ही महेश का रुझान फिल्मों की तरफ हो गया। महेश 1970 में अपने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर फिल्मों के निर्देशन में हाथ आजमाने लगे। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने निर्देशक राज खोसला के एसिस्टेंट के तौर पर की। महेश ने 21 साल की उम्र में अपनी पहली शार्ट फिल्म ‘संकट’ का निर्देशन किया। 

Jammu-Kashmir: राजौरी से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

 Today History- इतिहास में 20  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन प्रारम्भ।

1999 – रईसा गोर्बाच्योव का निधन।

2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।

2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।

2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली। बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन। 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।

2007 – फ्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।

2009 – मराठी फिल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फिल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

2012- भारत की राजभाषा हिंदी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। बहुभाषी भारत के हिंदी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है।

Today History- इतिहास में 20 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1897 – नाना साहब परुलेकर – मराठी पत्रकार।

1911 – श्रीराम शर्मा आचार्य – भारतीय आध्यात्मिक नेता।

1942 – राजिंदर गोयल – भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने क्रिकेट में एक गेंदबाज के रूप में अपनी खास पहचान बनाई।

1948 – महेश भट्ट – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक।

1924 – ए. नागेश्वर राव – तेलुगु फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता।

1973 – कैलाश चौधरी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1547 – फैजी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फारसी का प्रसिद्ध कवि था।

Today History- इतिहास में 20 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1927 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1928 – नारायण गुरु – भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।

1933 – एनी बेसेंट- भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका।

1942 – कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1999 – राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।

2017 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

2009 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

2012 – सितम्बर – दिनेश ठाकुर – रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें