Today History (20 March): “युग युग जिया तू लालानवा” की गायिका का जन्म

अलका हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 20 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया था। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी। इराक में तानाशाह सद्दाम हुसैन की सेना के खिलाफ अमेरिका ने हमला करके युद्ध की शुरुआत की। आज के ही दिन पार्श्व गायिका अलका याग्निक का कोलकाता में जन्म हुआ था। अलका हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। अलका याग्निक ने सन 1985 में भोजपरी फिल्म में गाने गाए जिसमें एक सोहर गीत “युग युग जिया तू लालानवा” काफी पसंद किया गया, इस गाने को आज भी सोहर गीत का सबसे अच्छा गीत के रूप में पसंद किया जाता है।

Today History- इतिहास में 20 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
  • 1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।
  • 1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
  • 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
  • 2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
  • 2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
  • 2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।

Today History- इतिहास में 20 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
  • 1966 – अलका याग्निक, भारतीय गायक।
  • 1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
  • 1987 – कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1615 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।

Today History- इतिहास में 20 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1727 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
  • 1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता
  • 1943 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
  • 1970 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
  • 1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
  • 2008 – सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
  • 2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
  • 2015 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 2011 – बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।
  • 1995 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें