Today History (20 July): बटुकेश्वर दत्त शहीदी दिवस- वह क्रांतिकारी जिसने आजाद भारत में जी जिल्लत की जिंदगी

Today History: सन 1908 के नवंबर महीने में बटुकेश्वर दत्त का जन्म कानपुर में हुआ था। वह कुल 4 भाई बहन थे। बड़े भाई का नाम  विशेश्वर दत्त था, जो सेंट्रल बैंक ऑफ पटना में उसकी किसी शाखा में कार्यरत थे वह भी मैनेजर के पद पर। उनकी दो बहने थी जिनका नाम क्रमश अंबालिका तथा प्रमिला था। एक खाता पीता सुखी परिवार था उनका।

Today History

Today History II Batukeshwar Dutt Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 20 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, बटुकेश्वर दत्त उन क्रांतिकारियों में शुमार हैं जिसने इस देश को आजाद करने में जो भूमिका अदा की उस पर आज भारतवासियों को नाज है। बटुकेश्वर दत्त का नाम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद के साथ आता है। इस क्रांति कड़ी की एक पुष्प थे बटुकेश्वर दत्त। अंग्रेजों के लिए सिरदर्द और भारत के आम जनता के दोस्त। मध्यवर्ग में जन्म लेने वाला यह युवा हिम्मत का ऐसा जनरेटर था कि जिससे युवाओं के अंदर आजादी का जज्बा रोशन हो गया। बटुकेश्वर दत्त का पुश्तैनी घर खंडा घोष थाने के ओझारी गांव में था, लेकिन वहां रहना उनका होता नहीं था। पिताजी कानपुर के एक दवाखाने में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे इसलिए वे अपने माता-पिता के साथ ही कानपुर में रहते थे। पिता का नाम घोष्टो बिहारी दत्त तथा मां का नाम कमल कामनी देवी था। सन 1908 के नवंबर महीने में बटुकेश्वर दत्त का जन्म कानपुर में हुआ था। वह कुल 4 भाई बहन थे। बड़े भाई का नाम  विशेश्वर दत्त था, जो सेंट्रल बैंक ऑफ पटना में उसकी किसी शाखा में कार्यरत थे वह भी मैनेजर के पद पर। उनकी दो बहने थी जिनका नाम क्रमश अंबालिका तथा प्रमिला था। एक खाता पीता सुखी परिवार था उनका।

 Today History- इतिहास में 20 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1997 – तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
  • 1999 – यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
  • 2002 – उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
  • 2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
  • 2008 – अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
  • 2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

Today History- इतिहास में 20  जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1969 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1820 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
  • 1929 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
  • 1950 – नसीरुद्दीन शाह – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।
  • 1921 – सामता प्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे।
  • 1920 – गुलाम मोहम्मद शाह – जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1811 – लॉर्ड एलगिन प्रथम – लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।

Today History- इतिहास में 20  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2019 – शीला दीक्षित – केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2016 – हाशिम अंसारी – अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे।
  • 1966 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
  • 1914 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
  • 1922 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
  • 1972 – गीता दत्त, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका
  • 1982 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
  • 1965 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें