Today History (20 April): बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनेत्री थीं ममता कुलकर्णी

Today History: हिंदी सिनेमा में अपनी बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1971 को मुंबई में हुआ था। हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 20 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रैल, 2011  को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। आज के ही दिन 2012 में अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है। हिंदी सिनेमा में अपनी बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1971 को मुंबई में हुआ था। हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की। सुपरस्टार राजकुमार और नाना पाटेकर की लीड रोल वाली इस फिल्म में ममता कुलकणी ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। ममता के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म 1995 में रिलीज हुई शाहरुख-सलमान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ साबित हुई। इस फिल्म में ममता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया और दोनों की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आयी।  

Today History- इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।
  • 2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • 2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
  • 2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रैल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
  • 2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।

Today History- इतिहास में  20 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1914 – गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1920 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
  • 1924 – चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
  • 1936 – करिया मुंडा – सोलहवीं लोकसभा में सांसद रहे हैं।
  • 1950 – चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
  • 1965 – मुकुल संगमा – मेघालय के मुख्यमंत्री।
  • 1972 – ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री
  • 1895 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।

Today History- इतिहास में 20 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1947 – गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
  • 1960 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक।
  • 1970- शकील बदायूंनी, भारतीय गीतकार और शायर
  • 2004 – कोमल कोठारी – राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें