Today History (2 June): बॉलीवुड के सबसे बड़े शोमैन राज कपूर की पुण्यतिथि

Today History: राज कपूर को अभिनय विरासत में ही मिला था। इनके पिता पृथ्वीराज अपने समय के मशहूर रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता हुए हैं। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने अपने पृथ्वी थियेटर के जरिए पूरे देश का दौरा किया। राज कपूर भी उनके साथ जाते थे और रंगमंच पर काम भी करते थे।

Today History

Bollywood Showman Raj kapoor death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 2 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, रणबीर राज कपूर हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक थे। राज कपूर भारत, मध्य-पूर्व, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन में भी अत्यधिक लोकप्रिय हैं। राज कपूर को अभिनय विरासत में ही मिला था। इनके पिता पृथ्वीराज अपने समय के मशहूर रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता हुए हैं। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने अपने पृथ्वी थियेटर के जरिए पूरे देश का दौरा किया। राज कपूर भी उनके साथ जाते थे और रंगमंच पर काम भी करते थे। पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर दोनों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राज कपूर हिन्दी सिनेमा जगत् का वह नाम है, जो पिछले आठ दशकों से फ़िल्मी आकाश पर जगमगा रहा है और आने वाले कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। राज कपूर की फ़िल्मों की पहचान उनकी आँखों का भोलापन ही रहा है

Today History- इतिहास में 2 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
  • 1999 – दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
  • 2000 – पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
  • 2003 – म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
  • 2004 – आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
  • 2005 – भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
  • 2006 – अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 – मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों ‘जगुआर’ व ‘लैंड’ रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
  • 2008 – आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।

Today History- इतिहास में 2 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1930 – बाबूलाल गौर – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1943 – इलैयाराजा – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार तथा गायक हैं।
  • 1951 – अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
  • 1955 – मणिरत्नम – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
  • 1955 – नन्दन नीलेकणी – भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
  • 1980 – डोला बनर्जी – तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी

Today History- इतिहास में 2 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2004 – श्रीकांत जिचकर – भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।
  • 1984 – विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री
  • 1988 – राज कपूर – भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता
  • 1978 – प्राण कृष्ण पारिजा – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें