इतिहास में आज का दिन – 2 जनवरी

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 2 जनवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

2 जनवरी का इतिहास

  • 1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
  • 1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
  • 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
  • 1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी।
  • भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया।
  • 1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
  • 1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
  • 1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
  • 1991 – तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
  • 1993 – श्रीलंका गृह युद्ध – श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
  • 2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।
  • 2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
  • 2008 – बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
  • 2008 – सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
  • 2009 – रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
  • 2009 – भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 2010 – सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
  • 2010 – उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
  • 2010 – इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
  • 2010 – कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई।
  • 2010 – सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
  • 2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा

 

2 जनवरी को जन्मी महान शख्सियत

  • 1970 – बुला चौधरी – प्रसिद्ध तैराक।
  • 1940 – एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
  • 1906 – डी. एन. खुरोदे – प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
  • 1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
  • 1878 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक

2 जनवरी को हुए निधन

  • 2018 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
  • 2014 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 2010 – राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार
  • 1989 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
  • 1987 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
  • 1977 – अजित प्रसाद जैन – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
  • 1950 – डॉ. राधाबाई – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
  • 1950 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें