
आज का इतिहास (Today History): 19 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन भारत ने अंतरिक्ष में अपना पहला कदम रखा था। सन 1975 में भारतीय वैज्ञानिकों ने सोवियत संघ रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण करने में सफलता हासिल की। अभिनेता अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बोर्डिंग स्कूल में पूरी की। वह कम उम्र में अनाथ हो गया, उसके पिता की हड्डी के कैंसर से मृत्यु हो गई, उसकी मां की भी 2 साल के भीतर मृत्यु हो गई। उन्हें पैसे की कमी के कारण स्कूल छोड़ने के लिए कहा गया था। 17 साल की उम्र में, अरशद ने अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं को बेचना शुरू किया। अरशद का शुरूआती हिंदी सिनेमा करियर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें हिंदी सिनेमा में अभिनय करने का पहला मौका अमिताभ बच्चन की कम्पनी एबी कॉर्प की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से मिला। लेकिन उन्हें पहचान डायरेक्टर राजू हिरानी की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के जरिये मिली। इस फिल्म में उन्होंने ‘सर्किट’ की भूमिका निभाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
Today History- इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1975 – सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।
- 1977 – सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
- 1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
- 2001 – बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
- 2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
- 2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
- 2007 – द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की।
- 2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
- 2010 – ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी। इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे। ‘एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010’ नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
Today History- इतिहास में 19 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1864 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
- 1968 – अरशद वारसी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
- 1977 – अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।
- 1950 – एच. एस. ब्रह्मा – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
Today History- इतिहास में 19 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1910 – अनंत लक्ष्मण कन्हेरे – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
- 1943 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
- 1728 – कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।
- 1933 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
- 1882 – चार्ल्स डार्विन – महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App