Today History (18 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: 5 जुलाई, 1943 को सिंगापुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भरी सभा में भारत को स्वतंत्र कराने की घोषणा की। उन्होंने नारा दिया, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’।

Today History

Today History II Subhash Chandra Bose Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 18 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। सुभाषचंद्र बोस एक विशिष्ट रादनीतिक नेता थे। वह अत्यंत गंभीर व उग्र तथा विद्रोही विचारधारा के सच्चे देशभक्त थे।  वह देश की स्वतंत्रता के लिए संग्राम करने वाले जुझारू योद्धा थे। इनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। इनके पिता का नाम जानकीनाथ बसु था और मां का नाम प्रभावती था। ऐसा माना जाता है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जापान से रूस जाते वक्त विमान दुर्घटना में दिनांक 18 अगस्त सन 1945 को रात्रि 8:30 बजे तेइपेइ के आर्मी अस्पताल में चिरनिद्रा में लीन हो गए।

Today History- इतिहास में 18 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।

1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।

1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।

1951 – पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।

1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।

1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।

1999 – तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।

2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।

2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।

2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।

2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।

2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

Today History- इतिहास में 18 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1959 – निर्मला सीतारमण – भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला नेत्री हैं।

1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक

1872 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक

1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक

1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।

1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।

1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहिन संगीतज्ञ।

Today History- इतिहास में 18 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1227 – चंगेज़ ख़ाँ

1945 – सुभाष चंद्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी

1979 – वसंतराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

2018 – कोफ़ी अन्नान – संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें