Today History (18 April): ये थी भगवान राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजने वाली मंथरा

Today History: ललिता पंवार हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्‍होंने फ‍िल्‍मों के साथ साथ टीवी पर भी खूब नाम कमाया। ललिता पवार 18 अप्रैल 1916 को नासिक में पैदा हुई थीं

Today History

आज का इतिहास (Today History): 18 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया। भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद। रामानंद सागर के चर्च‍ित धारावाहिक रामायण में मंथरा के रोल से फेमस हुईं अभिनेत्री ललिता पवार का आज (18 अप्रैल) को जन्‍मदिन है। ललिता पंवार हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्‍होंने फ‍िल्‍मों के साथ साथ टीवी पर भी खूब नाम कमाया। ललिता पवार 18 अप्रैल 1916 को नासिक में पैदा हुई थीं वहीं 24 फरवरी 1998 को पुणे में उनका निधन हो गया था। 

हिंदी सिनेमा जगत में उन्‍हें ललिता के नाम से ही जाना गया लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका असली नाम अंबा लक्ष्‍मण राव था। ललिता ने फिल्मों में शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। पहली बार वह बिना बोलती यानी एक मूक फिल्म में नजर आई थीं जिसके ल‍िए उन्हें 18 रुपए फीस मिली थी। 12 साल की उम्र में 1928 में उन्‍होंने फ‍िल्‍म राजा हरिश्‍चंद्र में काम किया था। 

Today History- इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
  • 1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
  • 2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
  • 2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
  • 2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
  • 2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
  • 2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

Today History- इतिहास में  18 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1858 – धोंडो केशव कर्वे – आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
  • 1928 – दुलारी – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
  • 1901 – चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
  • 1961 – पूनम ढिल्लों – बालीवुड अभिनेत्री

Today History- इतिहास में 18 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1859 – तात्या टोपे – वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
  • 1955 – अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक
  • 1959 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
  • 1972 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
  • 2003 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
  • 1916 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
  • 1898 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें