Today History (17 May): चिकित्सा के इतिहास में एडवर्ड जेनर ने दिया सबसे महत्वपूर्ण योगदान, हर साल इनके टीके से बची करोड़ों की जान

Today History: अठारहवीं सदी में चेचक के महामारी दुनिया भर में, विशेष रूप से यूरोप में फैली हुई थी। इस समय एक ब्रिटिश चिकित्सक एडवर्ड जेनर, ने इन रोगियों के इलाज के बारे में सोचा और इस जानलेवा बीमारी का इलाज ढूंढकर दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई।

Today History

Today History, Edward Jenner Birthday

आज का इतिहास (Today History):  17  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,   यदि एडवर्ड जेनर नहीं होते तो आज सम्पूर्ण दुनिया के 1.5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष सिर्फ चेचक की वजह से मर जाते। अठारहवीं सदी में चेचक के महामारी दुनिया भर में, विशेष रूप से यूरोप में फैली हुई थी। इस समय एक ब्रिटिश चिकित्सक एडवर्ड जेनर, ने इन रोगियों के इलाज के बारे में सोचा और इस जानलेवा बीमारी का इलाज ढूंढकर दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई। लोग चेचक के प्रकोप से बचने के लिए उनके द्वारा आविष्कारित टीके लगाने लगे। टीके का अविष्कार हो जाने पर विश्वभर में उसके टीके लगाये जाने लगे और जेनर के अविष्कार की ख्याति होने लगी। उसके बाद अनेक देशो ने उन्हें सम्मानित किया। सन 1802 और सन 1806 में ब्रिटिश संसद ने जेनर को बहुत सारा धन देकर सम्मानित किया था।

एडवार्ड जेनर का जन्म 17 मई, सन्‌ 1749 को बर्कले, इंग्लैंड में हुआ। उनके पिता, रेवरेंड स्टीफन जेनर, बर्कले के पादरी थे, जेनर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 13 वर्ष की उम्र में ब्रिस्टल के पास सडबरी नामक एक छोटे से गांव में की और इसके बाद उन्होंने लंदन के सर्जन जॉन हंटर की देखरेख में 21 वर्ष की आयु तक अध्ययन किया। इनके पिता पादरी थे जिस कारण इनका शिक्षा की बुनियादी भी मजबूत थी। 

Today History- इतिहास में  17  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
  • 1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
  • 1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
  • 2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
  • 2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
  • 2008 – बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
  • 2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • 2010 – देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
  • 2010 – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- ‘नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।’

Today History- इतिहास में 17 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1918 – रूसी मोदी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।
  • 1953 – प्रीति गांगुली – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
  • 1897 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
  • 1749 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक।

Today History- इतिहास में 17 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2014 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें