Today History (17 June): राजमाता जीजाबाई की जयंती- छत्रपति शिवाजी जी महाराज की जननी

Today History: जीजाबाई एक महान देशभक्त थी, जिनके रोम-रोम में देश प्रेम की भावना प्रज्जवलित थी। इसके अलावा वे भारत की वीर छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रमाता के रुप में भी मशहूर थी।

Today History

Today History, Rajmata Jijabai Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 17 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, जीजाबाई (Jijabai) (1594-1674) मराठा सरदार छत्रपति शिवाजी की मां थीं। शिवाजी को संभवतया मध्ययुगीन काल के अत्यंत ख्यातिप्राप्त एवं सफल हिंदू योद्धाओं में से एक माना जाता है। शिवाजी की मां जीजाबाई (Jijabai) का जीवन किसी भी दृष्टि से कम प्रेरणादायक नहीं है। हमारे इतिहास में उन्हें गौरवशाली स्थान प्राप्त है।

उनके पिता लखुजी जाधव राव एक महत्त्वपूर्ण नेता थे और दक्षिण के राज्य निजामशाही के अधीन कार्यरत् थे। उन दिनों उस क्षेत्र के अनेक हिंदू नेता निजाम के अंतर्गत सेवारत थे। उनके पास अपनी-अपनी छोटी सेनाएँ थीं और उन्होंने निजाम के अधीन जमीनें, ऊँचे ओहदे और पदवियाँ हासिल कर ली थीं, लेकिन वे एक-दूसरे से नफरत करते थे और एक-दूसरे की जान की कीमत पर अपनी ताकत और प्रतिष्ठा बढ़ाने की कोशिश करते रहते थे।

Today History- इतिहास में 17  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1994 – उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • 1999 – लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 2001 – नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 2002 – कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • 2003 – फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • 2004 – मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • 2008 – देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • 2008 – रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
  • 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।

Today History- इतिहास में 17  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1973 – लिएंडर पेस – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी
  • 1981 – अमृता राव – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1945 – पी. डी. टी. आचार्य – भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे हैं।
  • 1942 – भगत सिंह कोश्यारी – उत्तराखंड के राजनीतिज्ञ तथा वहाँ के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1903 – ज्योति प्रसाद अग्रवाल – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
  • 1887 – कैलाश नाथ काटजू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

Today History- इतिहास में 1 7  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1631 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • 1674 – जीजाबाई – शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता
  • 1928 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1895 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1862 – लॉर्ड कैनिंग – भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें